Ghum Hai KisiKey Pyaar Meiin - 2nd July, 2022 Written Update (हिंदी में) | Gum Hai Kisi Ke Pyar Mein - 2nd July 2022 Written Update
आज के एपिसोड में आप देखेंगे की गीता, पाखी से कहती है, मैं काम से क्लिनिक ही जा रही थी, कुछ दिन पहले ही डॉक्टर सई ने मुझसे पेपर्स सायन करवाए थे, तभी पाखी कहती है, लेकिन मैडम, प्रक्रिया से पहले यह वाले पेपर्स भी सायन हो जाने चाहिए, शायद डॉक्टर सई आपसे सायन करवाना भूल गई होगी, इसलिए मैं आई हूँ, मैं क्लिनिक के टेक्निकल डिपार्टमेंट से हूँ और यह सारा पेपर वर्क सम्भालना मेरा काम हैं. फिर योगेश कहते है, आप बता दीजिए, क्या लिखा हैं इसमें, तभी पाखी कहती है, सर यह एक सामान्य फॉर्म हैं, वैसे तो आपको पता ही होगा, लेकिन फिर भी मैं आप लोगो को बता देती हूँ, इसमें यही लिखा हैं, अगर प्रक्रिया के दौरान गीताजी को कुछ हो जाता हैं, तो उसके लिए ना डॉक्टर सई, ना ही उनके हसबंड ज़िम्मेदार होंगे, और ना ही हमारा क्लिनिक, और अगर इनकी प्रेगनेंसी में कोइ समस्या आती हैं या फिर इनकी कोख में बच्चा पनप नहीं पाता, तो उसके लिए गीताजी ही ज़िम्मेदार होंगी, और ऐसी सूरत में इन्हें जुर्माना भी भरना पड़ सकता हैं, और जेल भी जाना पड़ सकता हैं, आप प्लीज जल्दी से पेपर्स सायन कर दीजिए. फिर गीता कहती है, मैं एक बार डॉक्टर सई से फ़ोन पे ब